धमतरी में चाकूबाजों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

SHARE:

धमतरी में चाकूबाजों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और लकड़ी का बत्ता भी बरामद किया गया है।

बीच-बचाव करने पर किया था हमला

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02-03 अक्टूबर की दरमियानी रात रतन कॉलोनी में एक विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रार्थी चंदेश्वर ध्रुव (25 वर्ष, निवासी दानिटोला स्कूल चौक) और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ितों की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध दर्ज किया और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपियों से हथियार जब्त, भेजे गए जेल

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू और एक लकड़ी का बत्ता जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय धमतरी में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी:

1. 26 वर्षीय आरोपी (निवासी: रतन कॉलोनी, धमतरी)

2. 26 वर्षीय आरोपी (निवासी: रतन कॉलोनी, धमतरी)

3. 19 वर्षीय आरोपी (निवासी: रतन कॉलोनी, धमतरी)

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें