नशे के खिलाफ केवल प्रशासन नहीं, समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी – वीरेंद्र साहू

SHARE:

नशे के खिलाफ केवल प्रशासन नहीं, समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी – वीरेंद्र साहू

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोंड – विकासखंड मगरलोड की गौरव ग्राम पंचायत खिसोरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ और सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने ली समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली, तथा शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी विस्तृत रूप से दी गई 

छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेनानी ग्राम पंचायत खिसोरा में एक भव्य नशा मुक्ति जनजागरूकता एवं शासकीय योजना जानकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान की एक अनूठी पहल के तहत इस कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक और शिशु मंदिर के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्ति की कमान संभाली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “नशा न सिर्फ एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी को गर्त में धकेल देता है। इसके समूल नाश के खिलाफ केवल प्रशासनिक प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक समाज का हर नागरिक जागरूक होकर इसके खिलाफ खड़ा नहीं होगा, तब तक एक स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी है।” उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और खिसोरा सरपंच श्रीमती राखी साहू ने कहा कि आज के बच्चे और युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे के जाल से दूर रखकर सही मार्गदर्शन, अच्छी शिक्षा और खेलकूद के बेहतर अवसर देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और खिसोरा के नागरिकों का यह संकल्प सराहनीय है। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती देवांगन मैडम और उनकी टीम ने शिविर लगाकर मौके पर ही ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता की बारीकियां समझाईं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक, माध्यमिक एवं शिशु मंदिर के विद्यार्थियों सहित 500 से अधिक उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं ने एक साथ हाथ उठाकर नशे से हमेशा दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ ली। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जनपद सभापति राजेश साहू, जनपद सभापति श्रीमती तिलोत्तमा साहू, विशिष्ट अतिथि जायसवाल जी, चम्पेश्वर यादव, ग्राम पंचायत सचिव किशन साहू सहित स्थानीय पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें