नौनिहालों के स्वस्थ भविष्य के लिए सजग रहें अभिभावक – कविता यादव 

SHARE:

नौनिहालों के स्वस्थ भविष्य के लिए सजग रहें अभिभावक – कविता यादव 

मगरलोड के भैसमुन्डी में ‘आंगन मिलन सेवा चौपाल’ का आयोजन; बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष जोर

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी /मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड के भैसमुन्डी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 स्थित इंदिरा आवास में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा चौपाल’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती कविता यादव (जिला महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा, धमतरी) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

चौपाल को संबोधित करते हुए श्रीमती कविता यादव ने की अपील कि बच्चों के सर्वांगीण और स्वस्थ विकास के लिए पौष्टिक आहार, स्वच्छ वातावरण, नियमित स्वास्थ्य देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों की देखरेख और शिक्षा के प्रति विशेष रूप से सजग रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की।

महिलाओं की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों एवं उनके माता-पिता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। कविता यादव ने की महिलाओं से सीधी बात और उनकी स्थानीय समस्याओं व आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया और महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए आवश्यक सहयोग का पूरा भरोसा दिया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती तेजस्विनी साहू, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नंदा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हिमकातां देवांगन, निर्मला साहू, सहायिका चंद्रकला सिन्हा, मितानिन दिनेश्वरी ध्रुव, गिरजा सिन्हा, सरिता साहू, चुनेश्वरी साहू, छाया साहू सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं, बच्चे और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें